थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 किग्रा 320 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेय
सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 03.04.2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्ति तलाशी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कनौडिया मोड़ के पास वन विभाग आवासीय कॉलोनी के पीछे बने कच्चे रास्ते से अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र अंजनी प्रसाद निवासी हनुमान मंदिर के पास, वार्ड नं0-2 झोपड़पट्टी, चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में कुल 01 किग्रा 320 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा बेचकर अपनी नशे की लत एवं जीविकोपार्जन करता है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिपरी पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियोग का विवरण-
धारा 8/20 NDPS Act, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शुभम कुमार पुत्र अंजनी प्रसाद निवासी हनुमान मंदिर के पास, वार्ड नं0-2 झोपड़पट्टी, चाचा कॉलोनी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 28 वर्ष
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 03.04.2026, समय लगभग 19:15 बजे, स्थान– कनौडिया मोड़ के पास, वन विभाग आवासीय कॉलोनी के पीछे कच्चा मार्ग, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
बरामदगी का विवरण-
01 किग्रा 320 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
हे0का0 रामजीत यादव, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
का0 अजीत कुमार, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र









