चोपन में निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता पर जोरपूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र – चोपन गौरव नगर स्थित श्रद्धा नन्द गोस्वामी पब्लिक स्कूल (S.N.G.) के प्रांगण में मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधकों की एक आवश्यक बैठक राजेश गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चोपन, ओबरा, दुद्धी, शक्तिनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालय प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय संचालकों की समस्याओं, अधिकारियों की कथित मनमानी, तथाकथित पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न तथा विद्यालयों के संचालन में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई।
बैठक में रामयूजागिर तिवारी ने कहा कि एक ओर अभिभावक समय से शिक्षण शुल्क जमा नहीं करते, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा सेवा शुल्क की मांग किए जाने की समस्या … Read More
