राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गोड़ द्वारा उपजिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया गया निरीक्षण
पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता
सोनभद्र -आज दिनांक 13.11.2026 को राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव कुमार गोड़ द्वारा उपजिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए।
सोनभद्र पुलिस द्वारा छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

