सेवा ही संकल्प’ एवं स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

करमा लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। जिला गंगा समिति, सोनभद्र के तत्वावधान में वन विभाग, सोनभद्र एवं नगर पंचायत चुर्क के संयुक्त सहयोग से सेवा ही संकल्प’ एवं स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, खजुराहो (मध्य प्रदेश) उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक अनिल मौर्य एवं विधायक भूपेश चौबे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सोनभद्र के मूल निवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक ‘करमा लोक नृत्य’ की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, डीपीओ महेंद्र गौतम, चुर्क रेंज ऑफिसर अभिषेक यादव, डिप्टी आरएफओ सौरभ भार्गव, जेआरएफ प्रमोद, वन दरोगा दीपक पटेल सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नगर पंचायत की टीम एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *