किशोरियों को दिया गया स्वरक्षा एवं महिला अधिकारों का प्रशिक्षण

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

138 महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र, 18 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग, सोनभद्र द्वारा हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन एवं हंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड चोपन के पंचायत भवन चौरा में किशोरियों एवं महिलाओं के लिए जागरूकता एवं स्वरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किशोरियों को लैंगिक संवेदनशीलता, आत्मरक्षा के प्रभावी उपाय, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास, सुरक्षा तथा POSH एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम तथा महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में 181, 1098, 112, 102, 1090 एवं 1076 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सफरुद्दीन, विजय कुमार पटेल, डिप्टी मैनेजर शिखा सिंह, आरती, अंगारा, मानती, पिंकी, शीला, सुनीता सहित लगभग 138 महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *