जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित –

पूर्वा टाइम्स – समाचार
जनपद सोनभद्र | दिनांक: 12 अगस्त 2026
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा संत कीनाराम विद्यालय, रॉबर्ट्सगंज में महिला एवं बाल सुरक्षा तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीसीपीएनडीटी अधिनियम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं आपातकालीन सेवा-112 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
छात्र-छात्राओं को सुरक्षित व्यवहार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित परिस्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला पेंशन एवं बाल सेवा योजनाओं की दी जानकारी
इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित लोगों से पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा, सेंटर मैनेजर दीपिका सिंह, परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह एवं महिला कल्याण विभाग की टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *