पूर्वा टाइम्स – समाचारओबरा सोनभद्र – नगर के चोपन रोड पर स्थित ग्रीन माउनटेन स्कूल के प्रबंधक डॉ अमित सिंह कुशवाहा और संस्थापिका शांति देवी ने गरीब बच्चों को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मनाया। उनका कहना है कि गरीब माता पिता दिन रात मेहनत करने और दो पैसे जुटाने के चक्कर में अपना पूरा दिन व्यतीत कर देते है। जिससे उनके बच्चे इन खुशियों से पीछे रह जाते है। श्री कुशवाहा का कहना है कि देश की आजादी में हर एक परिवार के पूर्वज का योगदान कही न कही रहा है। लेकिन आज के परिवेश में हम सब भूलते जा रहे है। उनका कहना है कि आज के दिन उन गरीब को भी खुशियां मनाने का पूरा हक है। जो इस भारत देश के वासी है। उहोंने इसी निश्चय के साथ अपने कुछ सहयोगियों को लेकर गरीब झुगी झोपड़ीयों में घर-घर जाकर सबका मुंह मीठा कराया और सबको मिठाई खिलाई। जिससे सभी के चेहरों पर खुशियां दिखाई दी। इस मौके पर ग्रीन माउंटेन स्कूल की अध्यक्ष अन्नू सिंह, कुशवाहा समाज की महिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, डॉ जवाहिर कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, आंचल सिंह, गणेश कुशवाहा, अर्पित सिंह आरव सिंह, शताक्ष सिंह आदि मौजूद रहे। श्री कुशवाहा से बात करने पर उन्होंने सारा श्रेय अपने माताजी विद्यालक की संस्थापिका शांति देवी को दिया।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रमपूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन/सोनभद्र – प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया, विकासखंड चोपन, जनपद सोनभद्र में 15 … Read More

पुराने चोरी के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, ओबरा पुलिस ने दबोचा.

पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता सोनभद्र -ओबरा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुम्हिया गांव से … Read More

सावन की मस्ती और सोलह श्रृंगार के रंग में रंगा वूमेन सर्कल ग्रुप का सावन सेलिब्रेशन

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वूमेन सर्कल ग्रुप की ओर से सावन सेलिब्रेशन कार्यक्रम का भव्य एवं मनमोहक आयोजन किया गया। 14 अगस्त … Read More

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के प्रांगण में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस -पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह … Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसरपूर्वा टाइम्स – समाचारओबरा, 15 अगस्त 2026।ओबरा थर्मल पावर स्टेशन द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गांधी मैदान, ओबरा में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इं. दूध नाथ, मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

समारोह में इं. एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक-ओबरा सी, इं. निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-प्रशासन, इं. अजय कुमार राय, महाप्रबंधक-सिविल, इं. एम.एम. चतुर्वेदी, महाप्रबंधक-बीटीपीएस, एस.के. सिंह, कमांडेंट, सीआईएसएफ, इं. सुरेश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता-सिविल, इं. … Read More