सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम

जिलाधिकारी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

शिवालयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया पर्व

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र में श्रद्धा, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गौरव का भव्य वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार सहित विभिन्न विकास खण्ड परिसरों में माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखया गया, इस दौरान जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, हेमेन्त कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, राजेश भारती सहायक पर्यटन अधिकारी व कर्मचारियों एवं आमजन व महिलाओ ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न शिवालयों एवं मंदिर परिसरों में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं परिसर व्यवस्था के कार्यों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता अभियान के रूप में आगे बढ़ाने एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, धर्माचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *