थाना पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तारपूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ऑपरेशन अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
उक्त क्रम में दिनांक 08.04.2026 को मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम थाना पन्नूगंज से संबंधित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण को सैना नहर पुलिया के पास से समय 13:20 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –

  1. मिन्टू उर्फ विवेकानंद शुक्ला पुत्र रामदुलारे उर्फ दुर्योधन निवासी ग्राम पकरहट थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष।
  2. संतोष कुमार पुत्र स्व0 राम किशुन निवासी ग्राम राकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 33 वर्ष।
  3. लवकुश पुत्र रामजी भारती निवासी ग्राम बजरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष।
  4. अनिल कुमार पुत्र गुलाब भारती निवासी ग्राम बजरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष।
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
  5. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, थाना पन्नूगंज
  6. उ0नि0 शिवबदन यादव, थाना पन्नूगंज
  7. हे0का0 राघवेन्द्र सरकार, थाना पन्नूगंज
  8. का0 ओमप्रकाश सिंह यादव, थाना पन्नूगंज
  9. का0 दीपक कुमार गिरि, थाना पन्नूगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *