कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण में मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त विजय गुप्ता की चल सम्पत्ति (घरेलू सामान कुर्कपूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेय

सोनभद्र -जनपद सोनभद्र में अवैध रूप से कोडिन युक्त कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1191/2025, राज्य बनाम शुभम जायसवाल व अन्य, में मा0 विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) सोनभद्र द्वारा अभियुक्त विजय गुप्ता (प्रोप्राइटर, मेसर्स शिवशक्ति फार्मा) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी के64/1ए गोला दीनानाथ कबीर चौरा जनपद वाराणसी के विरुद्ध धारा 85 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की का आदेश जारी किया गया था।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रॉर्ट्सगंज पर म0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क), बीएनएस व धारा 21(सी), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त दिनांक 30.12.2025 से फरार चल रहा है तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से स्वयं को छिपा रहा है।
मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु कुर्की का आदेश पारित किया गया, जिसके अनुपालन में सोनभद्र पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए धारा 85 बीएनएसएस के तहत अभियुक्त के निवास स्थान पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में उद्घोषणा की गई तथा अभियुक्त की चल सम्पत्ति को चिन्हित कर विधिवत कुर्क किया गया। कुर्की की कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त के घर से विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान (चल सम्पत्ति) को जब्त किया गया ।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी जारी रहेंगी। आमजन से अपील है कि ऐसे अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *