लोक आयुक्त की जांच समिति ने नगर पंचायत चोपन में की जांच, अभिलेखों का किया अवलोकन पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -चोपन पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन द्वारा की गई शिकायत के क्रम में लोक आयुक्त के निर्देश पर गठित जांच समिति बुधवार को नगर पंचायत चोपन पहुंची। समिति ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत से संबंधित बिंदुओं पर उपलब्ध अभिलेखों, विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों का बिंदुवार परीक्षण किया। जांच के दौरान नगर पंचायत प्रशासन की ओर से समिति को सभी आवश्यक अभिलेख एवं मांगी गई जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों ने शिकायत के प्रत्येक बिंदु पर क्रमवार अपना पक्ष रखते हुए समिति को विस्तृत जानकारी दी।इसके उपरांत जांच समिति ने नगर के काली मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन का स्थलीय निरीक्षण भी किया। समिति ने भवन की स्थिति एवं संबंधित कार्यों का मौके पर अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारी प्राप्त की। नगर पंचायत प्रशासन ने जांच समिति को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। समिति ने अभिलेखों की जांच एवं स्थलीय निरीक्षण के बाद अपनी जांच प्रक्रिया पूर्ण की।नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि वह शासन की पारदर्शिता एवं जवाबदेही की नीति के अनुरूप कार्य कर रहा है तथा किसी भी जांच में पूरा सहयोग देना उसकी प्राथमिकता है। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तुत अभिलेखों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी तथा नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता सामने आएगी।

कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शाहगंज में चला विशेष सफाई अभियान

जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत ने संभाली कमान शाहगंज बाजार की सड़कों से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा कीचड़पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। … Read More

आकाशीय विद्युत एवं भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र, दिनांक 04 अगस्त, 2026।भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद सोनभद्र में मेघगर्जन … Read More

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा शाहगंज बाजार में गंदगी पर जताई नाराजगी, संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल सुधार के निर्देश – पूर्वा टाइम्स – समाचार … Read More

सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, उद्योगों को मिलेगी रफ्तार

औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सोनभद्र में बनेंगी सबसे ज्यादा सड़कें योगी सरकार ने दी सड़क निर्माण के 22 प्रस्तावों को मंजूरी, जिनमें 6 सोनभद्र के 202 करोड़ रुपये से … Read More

पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

भूमि, वन एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देशपूर्वा टाइम्स – … Read More

शीशटोला लूटकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद.पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -शीशटोला जंगल में सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूटकांड का सोनभद्र पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। थाना बभनी पुलिस, एसओजी, म्योरपुर और दुद्धी पुलिस की संयुक्त टीम … Read More

जिलाधिकारी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर तैयार हुआ वैकल्पिक मार्ग, यातायात हुआ सुगम

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र, दिनांक 03 अगस्त, 2026। रॉबर्ट्सगंज से पन्नूगंज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ओवरब्रिज के निर्माण पूर्ण … Read More

उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुसार चलाया गया विशेष अभियान, आमजन को किया गया जागरूक –

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र, दिनांक 03 अगस्त, 2026।जनपद सोनभद्र में 01 जुलाई, 2026 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई, 2026 से दस्तक अभियान निरंतर संचालित किया जा … Read More

वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय विवेकानन्द युवा पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

06 अगस्त 2026 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं आवेदन पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास … Read More