सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार-प्रसार
रामलीला मैदान में कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र। चोपन मंगलवार की देर शाम भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत चोपन स्थित रामलीला मैदान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके उद्देश्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने योजनाओं से मिलने वाले लाभों को सरल एवं सहज भाषा में समझाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। रामलीला मैदान में मौजूद लोगों ने रुचि के साथ नुक्कड़ नाटक देखा और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय उर्फ भगवान केशरी व मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह तथा संयोजक मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल रहे।
मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यमों से लोगों को सरल और सहज तरीके से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर काशी क्षेत्र के मंत्री रामसुंदर निषाद, अपना दल एस के निवर्तमान जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, डॉ. सत्येंद्र आर्य, गुड्डू गोंड़, मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सभासद राजेश अग्रहरि, हिमांशु प्रियदर्शी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


