पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 60/90 की लम्बित विवेचनाओं के संबंध में अर्दली रूम आयोजित, विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र – आज दिनांक 19.08.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानों पर 60/90 दिवस की लम्बित विवेचनाओं के संबंध में संबंधित विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया।
अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक लम्बित विवेचना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों से जानकारी प्राप्त की गई तथा विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं अभियोगों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा साक्ष्यों का संकलन एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण करते हुए लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल,अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय सहित संबंधित विवेचकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *