अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कांवड़ यात्रियों के लिए लगाया भंडारा एवं सेवा शिविर

शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -रॉबर्ट्सगंज श्रावण मास के पावन अवसर पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए धूतरी, रॉबर्ट्सगंज में भंडारा एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल एवं विश्राम की रही विशेष व्यवस्था
कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन, फल, पेयजल तथा अन्य जलपान सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए शौचालय, आवासीय सुविधा तथा वातानुकूलित विश्राम स्थल भी उपलब्ध कराए गए। इन सुविधाओं से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे कांवड़ यात्रियों को विशेष राहत मिली।
जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ सेवा शिविर
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा आयोजित सेवा शिविर का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा व्यवस्थाओं की स्थानीय स्तर पर लगातार निगरानी की गई।
सेवा शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने शिविर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्र में सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *