पूर्वांचल साहू समाज ने नवनियुक्त गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष का किया स्वागत एवं अभिनन्दन

गोरखपुर। पूर्वांचल साहू समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 69 श्रीराम चौक हासुपुर के साथ साहू समाज के सैकड़ों लोग रमेश गुप्ता का भव्य स्वागत,पूर्वांचल साहू समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता के साथ सैकड़ों साहू समाज के लोग नवनियुक्त गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के आवास गायत्री नगर,झरनाटोला में माल्यार्पण करके स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा साहू समाज के सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए रमेश प्रताप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिससे गोरखपुर जनपद के 50 हजार से अधिक आबादी के लोग अपने समाज का गौरव बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। स्वागत करने वालों में दिनेश कुमार गुप्ता,जी.के. गुप्त (प्रदेश मंत्री पूर्वांचल साहू समाज) दीपक गुप्ता,विद्याशरण गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,बी पी गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता,संत कुमार गुप्ता,उमेश चंद गुप्ता एवं अनेको साहू समाज के गणमान्य उपस्थित थे।








