1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -चोपन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। गिरफ्तारी 13 मई 2026 को रात करीब 8:25 बजे चोपन रेलवे क्रॉसिंग के पास अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास, कस्बा चोपन क्षेत्र से हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान जगजीवन जायसवाल (उम्र करीब 52 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरीमडोल, थाना मड़वास, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे रहता है।पुलिस ने जगजीवन जायसवाल के खिलाफ थाना चोपन में मु.अ.सं.-175/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल मंटू सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *