कुएं में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवद्वार चौकी के बभनदेवा टोला में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी लेने कुएं पर गया 12 वर्षीय बालक अचानक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शिवद्वार निवासी सुनील (12) पुत्र सोमारू दोपहर बाद घर के पास स्थित कुएं पर पानी लेने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *