ज्ञान भारतम् मिशन के तहत सोनभद्र में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान शुरूपूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र की गौरवशाली विरासत एवं ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी प्राचीन पाण्डुलिपियों का संग्रह किया जाना है। इसके लिए जनपद में विशेष सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जनपद में स्थित निजी संस्थानों, संस्कृत पाठशालाओं, मंदिरों, मठों, आश्रमों, गुरुकुलों, ट्रस्टों सहित ऐसे निजी संग्रहकर्ताओं से पाण्डुलिपियों की जानकारी एवं संग्रह आमंत्रित किया गया है, जिनके पास प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें पुरोहित, धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य, आयुर्वेदाचार्य, संस्कृत एवं प्राचीन भाषाओं के विद्वान तथा अन्य महानुभाव शामिल हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि जिनके पास किसी भी प्रकार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक अथवा धार्मिक महत्व की पाण्डुलिपियां उपलब्ध हों, वे आगामी 31 मई, 2026 को सायं 05ः00 बजे तक जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सोनभद्र के सदस्य सचिव कार्यालय, कक्ष संख्या-57, विकास भवन में उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-32, कलेक्ट्रेट भवन सोनभद्र में भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके सम्बन्ध में विशेष जानकारी हेतु सहायक जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती के सम्पर्क मो0 नम्बर 7905102135 व अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह के मो0 नम्बर 9555775723 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *