डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोहकी तैयारी पूर्ण
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 15 मई 2026, दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में आयोजित किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि मा0 हरिशंकर सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष/सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि पांचू राम मौर्य एड पूर्व अध्यक्ष/ सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश तथा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार व आशुतोष सिंन्हा एडवोकेट सदस्य स्नातक क्षेत्र वाराणसी उपस्थित रहेंगे।
समारोह की तैयारियों को लेकर आज एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए। स्वागत समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार यादव एडवोकेट को दी गई, मंच व्यवस्था, मीडिया समन्वय वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एड पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एड पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को दी गई अतिथि सत्कार संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में जिले के समस्त अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधिगण , प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों की रक्षा एवं न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है!
बैठक में पवन कुमार सिंह एड, प्रदीप कुमार मौर्य एड, राजेश कुमार यादव एड,रियाज़ खान,चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,संतोष यादव, सुरेश कुशवाहा, द्वारकानाथ नागर, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, स्वरा भास्कर, आशुतोष देव पांडेय, रामगुल्ली यादव, सुदेश कुमार, दशरथ यादव,राकेश कुमार सिंह रविंद्र सिंह, रोशन, विनीता आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे!









