इमरीती कालोनी में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन सक्रिय

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर संयुक्त सर्वे टीम गठित, वर्षा जल निकासी के प्रभावी उपायों पर होगा कार्य

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -नगर पालिका परिषद सोनभद्र क्षेत्र अंतर्गत इमरीती कालोनी के पास स्थित स्टेट हाइवे-5ए पर वर्षा ऋतु के दौरान होने वाले गंभीर जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ठोस पहल प्रारम्भ कर दी है। जनहित एवं यातायात सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर विभिन्न विभागों की संयुक्त तकनीकी टीम गठित की गई है। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में इमरीती कालोनी से बढ़ौली चौराहा तक सड़क पर लगभग 2 से 3 फीट तक जलभराव एवं तेज बहाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उक्त समस्याओ को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने समस्या के स्थायी समाधान हेतु 06 सदस्यी संयुक्त टीम गठित की गई है अधिशासी अभियन्ता, बन्धी प्रखण्ड-2, राबर्ट्सगंज, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (शहरी), सोनभद्र, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० स्टेट हाइवेज अथॉरिटी, परियोजना प्रबन्धक, सी०एण्ड डी०एस०, उ०प्र० जल निगम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र,गठित की गयी। उक्त टीम द्वारा आज मौके पर निरीक्षण कर संयुक्त रिपोर्ट दी गयी। गठित कमेटी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, भौगोलिक परिस्थितियों के कारण स्टेट हाइवे के पश्चिम दिशा के लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र का वर्षा जल इमरीती पोखरे में एकत्र होता है। पोखरा भर जाने के बाद अतिरिक्त पानी हाइवे के रास्ते नगर क्षेत्र में प्रवेश करने लगता है, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है। सर्वे के दौरान यह परीक्षण किया जाएगा कि वर्षा जल को वैकल्पिक मार्ग से डाइवर्ट किया जा सकता है अथवा जल जमाव रोकने के लिए किस प्रकार की स्थायी निकासी व्यवस्था विकसित की जा सकती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुरक्षा एवं नगरवासियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित, प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाने हेतु टीम द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी आगामी वर्षा ऋतु में नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *