पूर्वा टाइम्स – समाचार ओबरा तापीय विद्युत परियोजना, सोनभद्रदिनांक: 01 मई 2026अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ओबरा तापीय परियोजना में सजीव प्रसारण के साथ श्रमिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गईअंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिनांक 01 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रदेश के समस्त जनपदों में सजीव प्रसारण किया गया।इसी क्रम में ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में ओबरा सी तापीय विद्युत गृह के सम्मेलन कक्ष में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यदायी संस्था मेसर्स दूसान एवं अन्य संविदाकारों के कार्मिक तथा बड़ी संख्या में श्रमिकगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।इस अवसर पर ओबरा तापीय परियोजना द्वारा श्रमिक कल्याण हेतु संचालित विभिन्न पहलों को भी रेखांकित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप सेकार्यस्थलों पर उच्चस्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन एवं नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण• श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता• स्वच्छ पेयजल, विश्राम स्थल एवं मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था• सुरक्षा उपकरणों (PPE) की अनिवार्य उपलब्धता एवं उपयोग• संविदा श्रमिकों के हितों की सतत निगरानी एवं संरक्षणकार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के मध्य उत्कृष्ट समन्वय स्थापित किया गया, जिससे सजीव प्रसारण निर्बाध एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिकारीगण में इं0 आर0के0 अग्रवाल, मुख्य महाप्रबन्धक, इं0 सोमनाथ मिश्र, महाप्रबन्धक (ब), इं0 अजय कुमार राय, महाप्रबन्धक (जानपद), इं0 मनीष यादव, महाप्रबन्धक, इं0 नेमी चन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 अजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 राजेश्वर प्रसाद, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 सुधांशु यादव, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 संजय कुमार पटेल, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 नज़मुल हसन, अधीक्षण अभियन्ता, इं0 अब्दुल निशात, अधीक्षण अभियन्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में इं0 दिलीप सिंह, अधिशासी अभियन्ता इं0 अंकुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता तथा अनुराग मिश्र, कार्यकारी अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।ओबरा तापीय विद्युत परियोजना द्वारा श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करते हुए भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *