फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ -पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनपद में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फार्मर रजिस्ट्री एवं खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान दिनांक 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 3 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करते हुए किसानों से संबंधित डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।इस विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जिला पंचायत विभाग एवं विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक लेखपाल के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।अभियान के दौरान पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थी कृषकों के डाटा में पाई गई त्रुटियों—जैसे मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार एवं खतौनी में मिसमैच—को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन सायं 6:00 बजे तक कार्य प्रगति की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर संबंधित कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।यह अभियान किसानों के अधिकारों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *