इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -इनरव्हील क्लब ओबरा द्वारा किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह रहीं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई और सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पास्ट प्रेसिडेंट जस्किर्ति तनेजा, सचिव जूली सिंह, ISO मीनू गोयल एवं कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शानदार संचालन तौकीर फातिमा ने किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं ने पूरे समारोह में उत्साह और उमंग भर दी। ज्योति वर्मा को तीज क्वीन चुना गया, जबकि सुनीता सिंह प्रथम रनर-अप रहीं।
इस अवसर पर शिक्षिका मंजुलिका श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंकिता सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
मेहंदी, श्रृंगार, खेल और हंसी-खुशी से सजे इस आयोजन ने सभी के मन में तीज की परंपरा और उल्लास को जीवंत कर दिया। इनरव्हील क्लब ओबरा का यह आयोजन महिला शक्ति, सौहार्द और संस्कृति का सुंदर संगम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *