मंडल रेल प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू चोपन प्रतिनिधि

रेलवे क्षेत्र में कई स्थलों का कराया निरीक्षण, बताईं समस्या

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – चोपन बुधवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा चोपन दौरा हुआ । इस मौके पर ईसीआरकेयू चोपन वन के ब्रांच सेक्रेटरी सह मुख्य टिकट निरीक्षक उमेश कुमार सिंह द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया l इस मौके पर संयुक्त सर्वेक्षण के तहत ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने चोपन गार्ड कॉलोनी का निरीक्षण किया ।जर्जर रेल आवासों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया । इसके बाद रेलवे इंटरमीडिएट कॉलेज का भी निरीक्षण किया। ईसीआरकेयू द्वारा पूर्व में रखे गए मांग पर रेलवे क्लब का चल रहे आधुनिकीकरण निर्माण कार्य, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण कार्य तथा बैडमिंटन कोर्ट के लिए सहमति तथा निर्माण की अनुमति देने और सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने ईसीआरकेयू शाखा सचिव की बातों को गंभीरता से सुना तथा समाधान हेतु तत्वरित कार्रवाई करने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया l
विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए उमेश कुमार सिंह द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को अनुरोध किया गया कि नगर पंचायत से रेलवे क्षेत्र में होने वाले कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए l इसके लिए भी मंडल रेल प्रबंधक ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय),वरीय यांत्रिक अभियंता,(समन्वय), वरीय परिचालन प्रबंधक (प्लानिंग), मंडल यातायात प्रबंधक/ चोपन के साथ सभी शाखा अधिकारी और इंचार्ज मौजूद रहे l साथ ही साथ ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के दर्जनों साथी राकेश कुमार ,कपिल कुमार, क्रांति, मनोज कुमार, धीरेन्द्र कुमार सूरज कुमार, आकांक्षा, मेहता, रोमी गिरी, तिवारी, विजय, गुप्ता ललन कुमार, मुकेश कुमार, इत्यादि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *