श्री राम मूरत सिंह शैक्षिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट रामपुर सक्त्तेसगढ़ की ओर से भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 2000 से अधिक साड़ियों का हुआ वितरण –
पूर्वा टाइम्स –
विकासखंड राजगढ़ के सक्तेशगढ़ क्षेत्र के खम्महवा जमती में रामनवमी की अष्टमी के अवसर पर श्री राम मुरत सिंह शैक्षिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट रामपुर सक्त्तेसगढ़ द ब्रांच का शहनाई कंस्ट्रक्शन ओर से धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब दो हजार महिलाओं को साड़ी वितरित की गई, जबकि पुरुषों को अंगवस्त्र के रूप में गमछा प्रदान किया गया। अजय सिंह उर्फ छोटू पटेल शहनाई कंस्ट्रक्शन की ओर से क्षेत्र से पुजवा भंडारे में पहुंचीं हजारों महिला श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। कन्याओं को प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में नौ कन्याओं को देवी के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा के तहत कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।आयोजन में महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को गमछा वितरित कर सम्मानित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान, कन्या पूजन और भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं ने पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर रुचि सिंह ने कहा कि मां के नौ स्वरूपों के रूप में कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “आज नौ देवियों के स्वरूप में कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मैं अपने जीवन में सदैव मां के नौ स्वरूपों का सम्मान करती हूं। मुझे बच्चों में स्वयं मां के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि कन्याओं का सम्मान और सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और मां दुर्गा के जयकारों के साथ हुआ। महिला साड़ी प्रकार खूब आशीर्वाद दिया और कहा कि सदा आप इसी तरह हम गरीब महिलाओं का उद्धार करते रहे। सक्तेशगढ क्षेत्र का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा आयोजित हर साल होता है ।यहां महिला एवं पुरुषों की संख्या बहुत ही अधिक होती है, जबकि 9 दिन तक लगातार भंडारे का भी प्रतिदिन अनवरत आयोजन होता है। पूजा का कार्य वाराणसी से आए हुए प्रकांड ब्राह्मणों के विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया जा रहा है।वही कार्यक्रम में शहनाई परिवार से संजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, शिबू पटेल, अमरेश चंद्र, पीयूष पटेल, सत्येंद्र पटेल,मनीष सिंह,संतोष पाठक, जन्मेजय सिंह प्रधान प्रशासक, गोलू सिंह क्षेत्र के हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।

