संत नरहरी चेतना मंच सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने रमेश कुमार सोनी, लोगों में हर्ष की लहर

चोपन,सोनभद्र। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था संत नरहरी चेतना मंच के जिलाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सोनी के मनोनयन की घोषणा होते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
रमेश कुमार सोनी लंबे समय से समाजसेवा, जनहित के कार्यों तथा धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में संत नरहरी चेतना मंच जिले में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व संस्थापक किशन सेठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *