आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुश्री मेविस टॉक द्वारा आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, थाना रॉबर्ट्सगंज एवं महिला थाना के पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *