करमा की थाप पर झूम उठा बागेसोती, जनजातीय संस्कृति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

15 बैगा पुजारियों ने विधि-विधान से की करम डाड़ की पूजा, 20 टीमों ने करमा गीत एवं नृत्य से जीवंत की जनजातीय संस्कृति लोक संस्कृति और परंपराओं को घर-घर तक … Read More

युवा शक्ति के संदेश के साथ सोनभद्र में दौड़ा नमो मैराथन

फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बना मैराथन प्रभारी मंत्री व समाज कल्याण राज्य मंत्री ने प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, विजेताओं को किया … Read More

सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं-प्रभारी मंत्री

सेवा संकल्प अभियान बने जनसेवा का व्यापक आंदोलन, गांव से शहर तक दिखे अभियान का प्रभाव-प्रभारी मंत्री 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, … Read More

श्रमिकों को योगी सरकार की सौगात, सुकृत और डाला बाजार बनेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

श्रमिकों की सुविधा के लिए तीन करोड़ से अधिक धनराशि खर्च करेगी योगी सरकार सुरक्षित प्रतीक्षालय से लेकर पेयजल, शौचालय और मोबाइल चार्जिंग तक की होगी व्यवस्था जिलाधिकारी चर्चित गौड़ … Read More

कांग्रेस में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर 17 दावेदार, महिला चेहरे ने बढ़ाई सियासी हलचल!

पूर्वा टाइम्स -आनन्द कुमार चौबे सोनभद्र । आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। … Read More

Sonbhadra News : सोनांचल के आसमान में दिखी चांद-शुक्र की अद्भुत जुगलबंदी, अर्थशाइन ने बढ़ाई खूबसूरती

सूर्यास्त के बाद सीमित समय तक दिखाई देने वाली इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा के चमकीले हिस्से के साथ उसके अंधेरे भाग में भी हल्की रोशनी नजर आई। इसे … Read More

ओबरा इंटर कॉलेज की बदहाली पर फिर उठे सवाल, 1523 से घटकर 40-50 छात्र होने का दावा, दिखी नाराजगी.

पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -ऐतिहासिक ओबरा इंटर कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर एक बार फिर आवाज तेज होने लगी है। विद्यालय को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल … Read More

पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र रामसुलीन सिंह के आदेशानुसार आज दिनांक 14.09.2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन संतकीनाराम महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में विद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह एवं वक्ता शमशेर बहादुर सिंह चीफ लीगल एड डिफेन्स कॉउन्सिल तथा लगभग 160 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम के दौरान शमशेर बहादुर द्वारा बताया गया कि वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी ने जनमानस की भाषा भी कहा था। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी को राजभाषा (आधिकारिक भाषा) के रुप में स्वीकार किया था, तब से प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य अग्रेंजी भाषा के बढ़ते प्रभाव के बीच देश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, सम्मान और उसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात को लोगों के समक्ष रखना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूर्ण रूप से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।इसके अलावा नालसा स्कीम, नशे से होने वाली बीमारियों तथा मद्य निषेध के संबंध में, महिलाओं के कल्याण के लिए बने कानूनों, उपभोक्ताओं के अधिकार एवं इसके लिए बनाये गये उपभोक्ता फोरम की कार्य प्रणाली तथा वृद्धजनों को विधिक सेवा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उठाये गये प्रयासों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।यह जानकारी राहुल, सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

राजस्व वसूली से लेकर विकास योजनाओं तक तेज हो प्रगति, धरातल पर दिखे परिणाम-जिलाधिकारी

खनन विभाग की राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी, खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश 45 दिन से अधिक पुराने राजस्व वादों का अभियान चलाकर करें … Read More

करमा की थाप पर जीवंत हुई सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम

कोटा के कानोपान में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव, पारंपरिक विधि-विधान से हुई करमा पूजा राम दरबार विग्रह के अनावरण के साथ महोत्सव का शुभारंभ, बैगा पुजारियों ने कराई करम देवता … Read More