शाहिद भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग राजकीय
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -ओबरा स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में एक व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया भाषण प्रतियोगिता का विषय : शहीद भगत सिंह व्यक्तित्व एवं कृतित्व रखा गया था जिसमें अमरजीत यादव बीए फर्स्ट सेमेस्टर प्रथम स्थान अभय कुमार बीए थर्ड सेमेस्टर द्वितीय स्थान और सूरज जायसवाल बीए तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता बने प्रसार व्याख्यान के तहत मुख्य वक्ता डॉ संतोष कुमार सैनी ने विषय पर विस्तार पूर्वक तथात्मक प्रकाश डाला प्रचार प्रो. प्रमोद कुमार ने अपने अध्याय उद्बोधन में शहीद आजम के व्यक्तित्व और चिंतन पर प्रकाश डाला और युवाओं से इनके अनुसरण पर जोर दिया। यह आयोजन प्रो.सुभाष राम के निर्देश संचालन में राजनीतिक विज्ञान विभाग की परिषद द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद बहादुर सिंह द्वारा किया गया ।


