बहती गंगा की पुकार, स्वच्छ रहे मेरी धार-शिक्षा निकेतन में अविरल धारा का संकल्प

भोला प्रसाद गुप्ता
ओबरा (सोनभद्र)। शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ‘नमामि गंगे’ के उद्देश्यों को लेकर अंतर-कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मां गंगा की अविरल, निर्मल धारा और नदी पारिस्थितिकी के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
पांच समूहों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में कक्षा 12 की छात्राओं में प्रिया शर्मा, रागिनी जायसवाल, आरसी बानो, स्नेहा यादव और वर्षा चौबे के ग्रुप ‘सी’ ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने अध्यक्षता करते हुए नदियों को जीवनदायिनी आस्था बताते हुए इन्हें प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य प्रमोद चौबे ने किया। “न निर्माल्य नदी में डालेंगे, न गंगा को गंदा होने देंगे” के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *