थाना जुगैल पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार वारण्टियों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 28.09.2026 को थाना जुगैल पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वारण्टी अभियुक्त राजकुमार उर्फ राम कुँवर उर्फ रामकुमार पुत्र सुखराज, को समय करीब 07:45 बजे तथा वारण्टी अभियुक्त संत कुमार गोंड पुत्र राम प्यारे गोंड, को उसके घर से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों वारण्टी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वारण्टी अभियुक्तों का विवरण-
संत कुमार गोंड पुत्र राम प्यारे गोंड निवासी ग्राम बड़गांव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र (मु0अ0सं0 988/2009, धारा 60(2), 63 आबकारी अधिनियम)।
राजकुमार उर्फ राम कुँवर उर्फ रामकुमार पुत्र सुखराज निवासी टोला झरील पिपरा, ग्राम जुगैल, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र (मु0अ0सं0 591/2013, धारा 147, 148, 323, 352, 379 भादवि)।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 मो0 मेराज खान, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 राम नयन यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
का0 सत्यम सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
का0 मोहित राज, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *