भाकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती और मुख्य चुनाव आयुक्त “ज्ञानेश कुमार” को बर्खास्त करो, ज्ञानेश कुमार जेल भेजों नारे के साथ वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर प्रतिवाद करते हुए कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र, 28 सितंबर 2026।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पटवध स्थित जिला कार्यालय पर आज महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती जिला सचिव आर.के. शर्मा के नेतृत्व में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और संघर्ष को याद करते हुए जनहित एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहिद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाने के पश्चात पार्टी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर निकल कर देश के करोड़ों वोटरों के साथ की गई साजिश के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त “ज्ञानेश कुमार” को बर्खास्त करो और ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो के नारे लगाते वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर प्रतिवाद करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। वक्ताओं ने कहा कि चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल किसी एक राजनीतिक दल से संबंधित मुद्दा नहीं है; यह भारतीय लोकतंत्र, मतदान के अधिकार और संविधान से जुड़ा बुनियादी प्रश्न है। किसी भी परिस्थिति में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाया जाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। नेताओं द्वारा बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को संयुक्त वाम दलों द्वारा सद्भावना दिवस के रूप मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सवाल को लेकर राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से आर.के. शर्मा, देव कुमार विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अमरनाथ, बसावन गुप्ता, अमरनाथ बिंद, चंदन प्रसाद, नागेंद्र कुमार, प्रेमचंद, गुलाब निडर , नागेन्द्र कुमार, जगबंधन गोंड, रामविलास कोल, लक्ष्मण भुइयां, मंगरी देवी, फुलमती व मोहम्मद मुस्तफा सहित दर्जनों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कामरेड राजेन्द्र प्रसाद ने और संचालन पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *