मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना रायपुर पुलिस द्वारा साली कोबहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला जीजा/वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/2026 धारा 87, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा को दिनांक 28.09.2026 को समय 08:40 बजे डोरिया तिराहा, से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त द्वारा अपनी साली निवासी थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पीड़िता की पूर्व में बरामदगी की जा चुकी है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा, निवासी ग्राम कनेटी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
  2. उ0नि0 अजय पाण्डेय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
  3. का0 अखिलेश कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *