प्रीतनगर में पुलिस चौकी का हुआ लोकार्पण, कानून व्यवस्था को मिलेगी और मजबूती

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – चोपत नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के प्रीतनगर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आचार्य पं बृजेश शुक्ला के मंत्रोचार मे पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। पुलिस चौकी के लोकार्पण के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी भी साझा की।चौकी स्थापित होने से प्रीतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।इससे स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के लिए पुलिस तक आसानी से पहुंच बनाने में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली,विद्याशंकर पाण्डेय विधायक प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, नर सिंह तिवारी, धर्मराज सिंह बघेल,कमल किशोर सिंह, सुनील सिंह, संजय केशरी,धर्मेंद्र जायसवाल, उमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लोकार्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस चौकी की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित गश्त करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चौकी के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *