वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक 28 सितम्बर को।

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र, दिनांक 25 सितम्बर, 2026।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को सम्पन्न होगा। निर्वाचन को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक दिनांक 28 सितम्बर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की जाएगी। समस्त संबंधित नोडल अधिकारियों से अपने-अपने सहायक नोडल अधिकारियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *