शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र – शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सितम्बर महीने के तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने के कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 90 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरण को निस्तारित किया गया। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 78 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, तहसीलदार घोरावल, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
02-सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर उप जिलाधिकारी रावर्टसगंज आशीष कुमार त्रिपाठी तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके 49 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 41 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
03- सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन तहसीलदार, सी0ओ0 ओबरा एवं नायब तहसीदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस मौके पर तहसीलदार ने 33 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 29 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
04-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी, आदि ने 71 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 66 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-243 प्राप्त हुयी, जिसमें से 21 शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।


