बुद्धा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक-नीलगाय का टक्कर

बाइक सवार घायल चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने घायल को भेजा अस्पताल।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र अंतर्गत बुद्धा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शनिवार को बाइक और नीलगाय की टक्कर से हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तेज गति से जा रहा था कि अचानक सामने आई नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पिपरौली अमरेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल की स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवरों के आ जाने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *