गोरखपुर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार परिवार को वापस मिले ₹66,254

गोरखपुर थाना राजघाट गोरखपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। थाना राजघाट पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता के चलते साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए ₹94,499 में से ₹66,254 पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए।
पुलिस के अनुसार, आवेदक की पत्नी मंजू यादव के यूको बैंक खाते से 18 जुलाई 2026 को साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹94,499 ट्रांसफर करा लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
थाना राजघाट पुलिस और साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान फोनपे (PhonePe) और पेयू (PayU) के संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ₹66,254 की धनराशि पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहें
थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, थाना राजघाट
उपनिरीक्षक वैभव विश्वकर्मा, साइबर नोडल अधिकारी
कांस्टेबल अरविंद कुमार
महिला कांस्टेबल संगीता सिंह
पुलिस की अपील
अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम या यूपीआई संबंधी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।








