हत्या के छठवें अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के हरदी निवासी रजत सिंह पुत्र रामजी सिंह की जमीनी विवाद में मनबढ़ों ने 11 अक्तूबर 2025 को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिनका गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 14 अक्टूबर 2025 को इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चंदू सिंह पुत्र केदार सिंह की तहरीर में पुलिस ने इन्द्रेश विश्वकर्मा,कार्तिक विश्वकर्मा,अमरजीत विश्वकर्मा,गौरव विश्वकर्मा,राजू पासवान,संदीप विश्वकर्मा तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। एक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। रविवार को थानेदार संजय कुमार मिश्र,कांस्टेबिल बृजेश, संजय यादव संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त में निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि फरार चल रहे हत्या क्या अभियुक्त राघवेंद्र विश्वकर्मा पुत्र अमरजीत विश्वकर्मा निवासी हरदी थाना सहजनवा भीटी रावत चौराहे पर खड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *