कानून-व्यवस्था को मिली नई ताकत, हाबर्ट बन्धा तिराहे पर आदर्श पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर।राजघाट थाना में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए रविवार को एक अहम पहल की गई। थाना क्षेत्र के हाबर्ट बन्धा तिराहे पर नव-निर्मित आदर्श पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया।पुलिस अधीक्षक नगर ने फीता काटकर इस बूथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।भीड़-भाड़ वाले इलाके में त्वरित मदद मिलेगी हाबर्ट बन्धा तिराहा शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नए आदर्श बूथ के शुरू होने से इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने और आम लोगों को तुरंत पुलिस सहायता देने में काफी मदद मिलेगी।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि शहर के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर इस तरह के आदर्श बूथ चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य पुलिस को जनता के और करीब लाना और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने बूथ पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों से शालीनता और तत्परता के साथ पेश आएं।
इस पहल का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया। लोगों का कहना है कि इस बूथ से न सिर्फ सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा, बल्कि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद भी मिल सकेगी।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे गोरखपुर को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *