बिना आदेश पत्थर उखाड़ने का आरोप, पीड़ित ने CM पोर्टल पर की शिकायत

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम सभा मथौली निवासी राधेश्याम पुत्र रामदवन ने खजनी के नायब तहसीलदार सुरेन्द्र और हल्का लेखपाल नागेन्द्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार, गाँव टिकरिया नाथ सिंह में गाटा संख्या 248/249 के पत्थर नसब को लेकर वाद संख्या T202505310212535 राधेश्याम बनाम ओमप्रकाश दायर हुआ था। राजस्व निरीक्षक द्वारा 01/04/2026 को पत्थर नसब कर दिया गया था, जिस पर विपक्षी ने आपत्ति की।
SDM के आदेश पर 14/07/2026 को टीम गठित कर दोबारा पैमाइश कराई गई, जिसमें पूर्व की स्थिति सही पाई गई।
आरोप है कि 02/09/2026 को नायब तहसीलदार सुरेन्द्र और लेखपाल नागेन्द्र यादव ने हरपुर बुदहट पुलिस के साथ बिना किसी आदेश के लगे हुए पत्थर को उखड़वा दिया। विरोध करने पर गाली-गुप्ता और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसमें ओमप्रकाश यादव और विश्वनाथ गुप्ता के साथ अधिकारियों की मिलीभगत है।
इस मामले में राधेश्याम ने 03/09/2026 को मुख्यमंत्री जी को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर निष्पक्ष जांच और उसी स्थान पर पुनः पत्थर गड़वाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *