मुकदमा ख़ारिज होने के बाद निर्माण कार्य को मनबढ़ों ने गिरा केस दर्ज
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित के रहिमाबाद सरैया में मुकदमा ख़ारिज होने के बाद निर्माण कार्य करा रहे पीड़ित की दिवाल को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र काशी सिंह पुत्र स्व विंध्याचल सिंह जिनका रहिमाबाद सरैया में गाटा संख्या 303 स्थित है। उसी के सटे गाटा 301 में विपक्षी ने आबादी का आवंटन कराया है। जिसे विपक्षी उपहार भेंट कर दिया था। जिसका सिविल कोर्ट बांसगांव में मुकदमा विचाराधीन है। विपक्षी द्वारा 2021 एसडीएम कोर्ट तथा सिविल कोर्ट 2025 में मुकदमा खारिज हो चुका है।उसी भूमि पर पीड़ित निर्माण कार्य करा रहा था। तो विपक्षी अराजकतत्वों के साथ आकर दिवाल को गिरा दिया। और जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी कुसुमलता,चंद्र प्रकाश,सर्वेश,सूरज,तथा अज्ञात साथियों के खिलाफ बलवा,तोड़फोड़,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

