सपा नेता जफर अमीन डक्कू की जमानत मंजूर, शाम तक जेल से रिहाई की संभावना

गोरखपुर। जमीन विवाद में वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई की जद में आए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जफर अमीन डक्कू को बड़ी राहत मिली है। डक्कू की जमानत मंजूर हो गई है। जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शाम तक जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है।राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान महिलाओं और दूसरे पक्ष के साथ कथित कहासुनी व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जफर अमीन डक्कू को हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया था।
डक्कू की जमानत मंजूर होने की खबर के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। अब सभी की नजरें जेल से उनकी रिहाई की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *