शराब के नशे में पेट्रोल डालकर बाइक फूंका मामले में उलझी पुलिस

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवा में ससुराल यार युवक ने शराब के नशे में पेट्रोल डालकर अपनी ही बाइक फूंक कर ससुराल वालो को फंसाने की कोशिश किया। इस दौरान नशेड़ी युवक भी झुलस गया था। पुलिस के पास मामला जाने के बाद जब तहकीकात शुरू हुई तो मामला उल्टा निकला और नशेड़ी युवक का जम कर क्लास लिया।
मिली जानकारी से चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी राजन मद्धेशिया पुत्र स्व दीनानाथ का सहजनवा थाना क्षेत्र के मिनवा में ससुराल है। वह बुधवार को शाम 6.30 बजे ससुराल नशे की हालत में पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। जिसका विरोध ससुराल के लोगों ने किया तो वह आपा खो दिया और बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाइक पर छिड़कर आग लगा दिया। बाइक धू धू कर जलने लगी। इस दौरान नशेड़ी युवक भी झुलस गया। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो वीडियो में युवक ही अपनी बाइक में आग लगा रहा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नशेड़ी युवक का जमकर क्लास ली।
इस संदर्भ में थानेदार संजय कुमार मिश्र ने कहा कि युवक फर्जी ससुराल के लोगों को फंसा रहा था। वीडियो में नशे की हालत में बाइक फूंकते दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *