बसपा का मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुआ संपन्न

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक अम्बे पैलेस तारामंडल रोड गोरखपुर में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र खरवार पूर्व सांसद लोकसभा राज्यसभा एवं मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर बस्ती देवी पाटन मंडल रहे। अपने संबोधन में कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है सर्व समाज के लोग बीएसपी की तरफ रुझान कर चुके हैं क्योंकि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय पर कार्य करती है, आज देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार हत्या बलात्कार चरम सीमा पर है देश और प्रदेश में त्राहि त्राहि मचा हुआ है, प्रशासन वेलगाम है किसी भी गरीब का कोई समस्या नहीं सुना जा रहा है अधिकारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। उनका जनता की आवश्यकताओं से कोई लेना-देना नहीं है। इस बार 2027 में बसपा की सरकार बनेगी और बहन मायावती की पांचवीं बार मुख्यमंत्री आप लोग अपनी जिम्मेदारियां के साथ बूथ और सेक्टर को मजबूत करें और भाईचारा बनाएं। विशिष्ट अतिथि डॉ मदन राम मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल इन्होंने कहा जब-जब भाजपा की सरकार बनी है। देश कई गुना पीछे चला गया है भाजपा जाति धर्म को बढ़ावा करती है बहुजन समाज पार्टी दबे कुचले शोषित वंचित मजलूमों की पार्टी है। इस पार्टी ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जब-जब बसपा की सरकार बनी सबको सम्मान मिला बहन जी दिन-रात पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में लगी हुई है।हम सब की जिम्मेदारी बनती है उनके निर्देशों का पालन करें भाजपा को कोई सत्ता से वेदखल कर सकता है वह है सिर्फ बहुजन समाज पार्टी हम सभी लोग मिलकर दिन-रात तब तक काम करें जब तक बसपा की पुर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन जाती है।अध्यक्षता कर रहे सालीम अंसारी पूर्व सांसद एवं मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल आए हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारीयो का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा टिकट मुस्लिम समाज को मिला और मुस्लिम समाज का मोह समाजवादी पार्टी से भंग हो चुका है इस बार सबसे ज्यादा वोट मुस्लिम का बहुजन समाज पार्टी की तरफ जाएगा। मेरा आग्रह हम सभी लोग मिलकर जात धर्म से ऊपर उठकर बसपा की सरकार बनाएं। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु ने कहा बहन जी का आशीर्वाद मिला अब मुझे आप लोगों का सहयोग और साथ चाहिए ताकि 2027 में गोरखपुर जिले से अधिक से अधिक बसपा की सीट निकालकर हम लोग बहन जी के हाथों को मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम दास ने किया बैठक में प्रमुख रूप सेसर्व कमलेश कुमार गौतम, सुरेश कुमार, वीरेन्द्र पाण्डेय, ऋषि कपूर, हरि प्रकाश निषाद घनश्याम राही असगरअली, जावेद सिमनानी ओमनारायण पांडे, धीरेन्द्र कुमार गौतम, ख्वाजा शमसुद्दीन, अशोक शुक्ला विद्यानंद यादव, रामशरण सिंह रामलगन गौतम श्रीराम बाबू,परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा अनिल प्रताप बौद्ध, इमरान अंसारी, देवकीनंदन, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *