मंदिर में चढ़ावे के पैसे बंटवारे को लेकर चली लाठियां

दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मंदिर परिसर में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में भी दहशत फैल गई।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।








