एफडी के नाम पर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर।एफडी के नाम पर ठगी करने वाला 10 हजार रुपये के इनामी मदन मोहन मोदनवाल दो वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। गगहा पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोनइचा निवासी आरोपित मदन सोनइचा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता था। वर्ष 2017 में नगमा बानो और रुखसार बानो को प्रलोभन देकर क्रमशः एक-एक लाख रुपये की सावधि जमा तथा दो लाख रुपये की एफडी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्हें फर्जी रसीद और कूटरचित दस्तावेज सौंप दिए। बाद में बैंक में जांच कराने पर दस्तावेज फर्जी पाए गए। वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।








