संभावित आंधी-तूफान एवं बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान –

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जनपद में दिनांक 29 एवं 30 मई को संभावित तेज आंधी, बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को मौसम की संभावित आपदा से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए जा रहे हैं साथ ही लाउडस्पीकर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टोल प्लाजा, पुलिस विभाग द्वारा डायल 112 के माध्यम से आमजन को लगातार सतर्क रहने एवं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। गांव-गांव में मुनादी कराते हुए लोगों को बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले स्थानों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि किसान, पशुपालकों, मजदूरों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है आकाशीय बिजली से बचाव के लिए लोगों को सुरक्षित भवनों में शरण लेने, मोबाइल एवं विद्युत उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाये इस हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सुरक्षा ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। जनहित में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को 112 व 1077 पर तत्काल सूचना दें।” प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान युद्ध स्तर पर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *