सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। साहबगंज कांवडिया संघ, गोरखपुर के तत्वावधान में आगासो 26 मई से 3 जून 2026 तक गोरखपुर में सवा लाख पार्थिव पूजन एवं शिव महापुराण कथा” का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अपने 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन से जुड़े सेवादारों ने आज प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक छापोलिया, मनोज बंसल, सार्थक खेमका, दुर्गेश बजाज, अनूप अग्रहरि एवं सदीप जन बताया कि 26 मई को प्रातः 8 बजे खूनीप्र चौराहा, साह‌बगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें घोड़ी, नगाडे, बैंड-बाजा, आकर्षक झांकियां और 12 ज्योतिर्लिंग, रथ मुख्य आकर्षण होंगे।
शोभायात्रा में परम् पूज्य संत श्री रविशंकर जी महाराज विशेष रथ पर सवार होकर सम्मिलित होंगे और कथा स्थल, बैंक राड़ स्थित श्री परिणय स्थल पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
पार्थिव पूजन करने हेत् सर्वप्रथम ब्रह्ममुहूर्त में 4 बजे मुख्य यजमान श्रीमती ममता खेमका एवं श्री महेश खेमका श्रीमती हर्षिता खेमका एवं श्री सार्थक खेमका, श्रीमती स्नेहा खेमका एवं श्री अनमोल खेमका द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधा पूर्वक शुद्ध मन से किया जाएगा। 27 मई को प्रातः 6.30 बजे से 58 सह यजमान दंपति द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सवा लाख पार्थिव पूजन किया जाए इस पूजन में गंगा जल, भस्म, चंदन, रोली, बेलपत्र, धतूरा, भांग, नैवेद्रद्य सहित सभी पूजन सामग्रियों से विधिवत पूजन किया जाए वैदिक मंत्रोच्चारण आचार्यगण द्वारा किया जाएगा। दिनांक 28 मई, 30 मई 1 जून को भस्म आरती का भी आयोजन होगा।
27 मई सायं 4.30 बजे से शिव महाप्राण कथा का शुभारंभ पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा किया जाएगा जो प्रतिदिन 3 जून तक चलेगा। 3 जून को प्रातः पार्थिव पूजन के पश्चात रात्रि 7.30 बजे से एक शाम बाबा बैद्यनाथ के नाम एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया है कि वे इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *