नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
पूर्वा टाइम्स – समाचार
चोपन। रेलवे रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक फोर बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मण्डल यातायात प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली द्वारा किया गया। आयोजन ऑल इंडिया एससी-एसटी एसोसिएशन शाखा चोपन के तत्वावधान में कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डल यातायात प्रबंधक ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट आपसी तालमेल, भाईचारा और मनोरंजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ फिटनेस बनाए रखने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल को जीत-हार के नजरिए से नहीं बल्कि खेल भावना से देखना चाहिए। साथ ही आयोजनकर्ताओं को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने भी आयोजन समिति एवं उपस्थित जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चोपन में इस तरह के ऐतिहासिक खेल आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।उद्घाटन मैच में डीटीएम11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम11 को हराकर जीत दर्ज की। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीष चीफ कंट्रोलर को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। बुधवार का मुकाबला टीचर इलेवन और बैंक इलेवन के बीच शाम 7 बजे से रेलवे रामलीला खेल मैदान, चोपन में खेला जाएगा। फ्लड लाइट्स की रोशनी में खेले जा रहे इस नाइट टूर्नामेंट में फोर बाउंड्री नियम के कारण दर्शकों को तेज रन गति और रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिल रहा है। चोपन एवं आसपास के क्षेत्रों के बेहतरीन खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट का संचालन शाकिब खान ने किया। कार्यक्रम में एटीएम रेलवे, तहसीलदार ओबरा,नायब तहसीलदार ओबरा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष शत्रुधन भारती, कार्यक्रम सचिव मनीष कुमार,थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा, एम पी सिंह, डीएन महतो, अलीमुद्दीन, वी के द्विवेदी, धीरेन्द्र सिंह, महेंद्र प्रसाद, राकेश, सूर्यकांत, बृजभान, दीपक कुमार, विकास कुमार, अभिषेक सिंह, एस.बी.सिन्हा, अखिलेश सिंह यादव, संतोष कुमार, एके भारती, कनक ओझा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंपायर की भूमिका में पी.सिंह, सुजीत यादव थे और स्कोरर की भूमिका में सुर्यकांत थे









